ग्वालियर के बाला भाई बाजार में भीषण आग, 90% पर काबू; धुएं से महिला की मौत मध्य प्रदेश के Gwalior में महाराज बाड़े के पास स्थित बाला भाई बाजार में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग कुंज बिहारी एंड संस के मकान में लगी, जहां लकड़ी और फर्नीचर का बड़ा कारोबार होता है।