चंदौसी: चंदौसी एसएम कॉलेज की छात्राओं ने ग्राम मौलागढ़ स्थित देवी मंदिर पर नशा उन्मूलन शिविर का आयोजन किया, रैली भी निकाली
चंदौसी के एस.एम. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई द्वारा ग्राम मौलागढ़ स्थित देवी मंदिर पर चतुर्थ एकदिवसीय शिविर के अंतर्गत “नशा उन्मूलन दिवस” सोमवार शाम 4:00 बजे के करीब मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रिया श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ शुरुआत हुई और लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने