सुल्तानपुर: लखनऊ-सुलतानपुर नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से आर्मी जवान के मौत पर पिता संगमलाल ने दी प्रतिक्रिया
आर्मी जवान धीरेन्द्र कुमार गुप्ता के पिता संगमलाल गुप्ता ने बताया कि धीरेन्द्र अपनी पत्नी को स्कूल छोड़कर वापस लौट कर मेरी दुकान पर आए और फिर वहां से घर जाने के लिए निकले थे तभी हसनपुर के पास रोड क्रास कर रहें थे कि तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी।जिसमें उनकी मौत हो गई।घर में शादी थी उसी में 18 फरवरी को छुट्टी पर आए थे।बीकानेर में हवलदार के पद पर तैनात थे।