पातेपुर के हबीबपुर घाट महावीर मंदिर में झंडा चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महावीर जयंती के मौके पर यहां हर साल भव्य मेला का आयोजन होता है। शनिवार की शाम 7 बजे के करीब मेला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक दूर दूर से आए भक्त श्रद्धालु भगवान को ध्वजा चढ़ाते है। मान्यता है कि यहां पूजा अर्चना से मनोकामना पूर्ण होता है।