आज सोमवार सुबह 9 बजे माणकसर में जुनेजा होटल के पास एक बस पलट गई। जिसके नीचे दो मोटरसाइकिल सवार दबने की आशंका है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हे। इस दुर्घटना में कम से कम दो लोगों की मरने की आशंका है। घटनास्थल पर लोगो की भारी भीड़ लग गई है। लोग दुर्घटना ग्रस्त वाहन को सीधा कर रहे हैं। जिसके बाद सही स्थिति का पता चल पाएगा।