फतेहाबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से फतेहाबाद ज़िले में 12 से 22 अप्रैल तक आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा नागरिकों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) व हालसा की विभिन्न स्कीमों की जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष डीआर चालिया के मार्गदर्शन में ज़िले में 12 अप्रैल से 22 अप्रैल तक विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।