पेटलावद बदनावर मार्ग की स्थिति बेहद दयनीय होकर मार्ग पूरा गढ़ों में तब्दील हो चुका है। यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की शिकायत पूर्व विधायक प्रतिनिधि आशीष मुथा के द्वारा संबंधित विभाग को की गई थी, जिसके बाद पेटलावद बदनावर मार्ग पर पेचवर्क कार्य प्रारंभ किया गया है।