मथुरा: वृन्दावन में बुजुर्ग दंपत्ति के साथ हुई ₹47400 की ऑनलाइन ठगी, पीड़ितों ने थाने शिकायत दर्ज कराकर की कार्रवाई की मांग
वृंदावन के अनाज मंडी इलाके में किराए के मकान में रहने वाले बसन्त अग्रवाल के अनुसार उन्होंने 18 अगस्त को फ्लिपकार्ट पर कुछ घरेलू सामान बुक किए थे। डिलीवरी में देरी होने पर उन्होंने मंगलवार को गूगल से फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर नंबर लेकर कॉल की। लेकिन जिससे वह बात कर रहे हैं वह कंपनी का प्रतिनिधि नही बल्कि ठग निकला, आरोप है कि उसने ने पीड़ित से 47400 रु ठग लिए।