करनाल: गांव गोल्ली में 20 वर्षीय युवक ने खेतों में लगाया फंदा, सुसाइड नोट में बस कंडक्टर को बताया मौत का जिम्मेवार
Karnal, Karnal | May 4, 2024 गांव गोल्ली में आज 20 वर्षीय युवक ने खेतों में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। और सुसाइड नोट में एक बस कंडक्टर को जिम्मेवार ठराया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के चाचा ने बताया की उसके भतीजे जानू ने आज खेतो में जाकर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।