हुज़ूर: भोपाल: ईटखेड़ी में तेज रफ्तार कार ने 6 साल की बच्ची को मारी टक्कर
Huzur, Bhopal | Feb 1, 2026 भोपाल के ईटखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार ने 6 साल की बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक अपनी ही कार से बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर करीब 3 बजे अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।