इंदौर: मेघदूत गार्डन की चौपाटी होगी खत्म, मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए जगह करवाई जा रही खाली
Indore, Indore | Nov 21, 2024 इंदौर के मेघदूत गार्डन पर कई सालों से चाट चौपाटी की दुकानें लगती आ रही है, जहां शहरवासी चौपाटी का आनंद लेने आ रहे हैं, लेकिन अब मेट्रो ट्रेन के लिए मेघदूत गार्डन के पास विकास कार्य किए जाने हैं। लिहाजा इस चौपाटी पर दुकानें संचालित करने वाले 300 से ज्यादा दुकानदारों को नगर निगम ने अपनी दुकानें हटाने के लिए मुनादी करवाई।