इंदौर: रसोमा चौराहे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Indore, Indore | Nov 21, 2024 इंदौर के विजय नगर थाने क्षेत्र के रसोंमा चौराहे पर हुए एक सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में डॉक्टर की कार ने आगे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मारती नजर आ रही है। इस हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि डॉक्टर मुकेश तिवारी ने गलती से ब्रेक की जगह एक्सेलरेटर दबा दिया था। इससे गाड़ी बेकाबू होकर सिग्नल पर खड़ी कार से टकरा गई।