शाहजहांपुर: पांच मौतों के बाद भी नहीं लिया सबक, रीलबाज़ी और लाइक के चक्कर में वायरल हुआ खतरनाक वीडियो
शाहजहांपुर।सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह लोगों को लगातार जोखिम भरे कदम उठाने पर मजबूर कर रही है। ताजा वायरल वीडियो में एक युवक रेलवे ट्रैक के बेहद खतरनाक हिस्से पर खड़ा होकर रीलबाज़ी करता नजर आ रहा है। वीडियो कितने दिन पुराना है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन इसके दृश्य बेहद डरावने हैं। जिस स्थान पर युवक ने पैर रखा है, वहां जरा-सी चूक भी जानलेवा हो सकती