वाराणसी में महाशिवरात्रि पर तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Sadar, Varanasi | Feb 15, 2026 महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काशी के प्राचीन तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही बाबा के दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लग गईं। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “जय शिव शंकर” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।