गोला: बड़हलगंज में सरयू नदी का कटान रोकने में विभाग विफल, 3.40 करोड़ का प्रोजेक्ट फेल, बगहा में किसानों की जमीन डूबी
गोरखपुर के बड़हलगंज दियारा क्षेत्र मे सरयू नदी का कटान लगातार जारी है। इससे आसपास के छह गांवों के किसानों की खेती योग्य जमीन नदी में समाती जा रही है। सिंचाई विभाग ने बगहा गांव के पास कटान रोकने के लिए एक किलोमीटर लंबा परक्यूपाइन प्रोजेक्ट लगाया। इस पर 3.40 करोड़ रुपये की लागत आई, लेकिन यह भी विफल साबित हुआ। प्रोजेक्ट का टेंडर 1.85 करोड़ रुपये मे दिया गया था।