मंडी: भाजपा मंडी मंडल के त्रिदेव सम्मलेन का सोमवार को विश्वकर्मा मंदिर मंडी में होगा आयोजन-विधायक सदर अनिल शर्मा
Mandi, Mandi | Mar 3, 2024 इस कार्यक्रम का आयोजन कल सोमवार को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर किया जाएगा। विधायक सदर मंडी अनिल शर्मा ने रविवार को कहा कि इस कार्यक्रम में विशेष रूप से राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर फीडबैक भी ली जाएगी और आगामी रणनीति भी तैयार की जाएगी।