नौरोजाबाद: नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन में क्रमिक अनशन के 8वें दिन ग्राम निपानिया के नागरिकों की रही सहभागिता। हुई अनशन समाप्ति की घोषणा
रेल रोको आंदोलन के संयोजक लक्ष्मण प्रसाद तिवारी के द्वारा जानकारी देते बताया गया कि 12 मार्च को नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन के सामने क्रमिक भूख हड़ताल में ग्राम निपानिया के नागरिकों की सहभागिता रही। उन्होंने कहा की सांसद के द्वारा हमारी मांगों को अनसुना कर दिए जाने कारण दिनांक 13 मार्च को सामुहिक रूप से अनशन समाप्ति की घोषणा की जाएगी