फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत कम्हरिया चौराहे पर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में एक भारी ट्रेलर धंस गया। बताया जा रहा है कि चालक ने सामने आ रहे एक ऑटो को बचाने का प्रयास किया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और ट्रेलर सड़क के किनारे गड्ढे में चला गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है