बड़ौद: अंतर्राष्ट्रीय संत शंभू महाराज के नेतृत्व में बड़ौद में ठाकुर जी को लगाया 56भोग, सुंदरकांड के साथ सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद।
आगर जिले के बड़ोद में आज रविवार को नगर स्थित राम द्वारा में अंतर्राष्ट्रीय राम स्नेही संप्रदाय के भडारी शंभू राम महाराज के सानिध्य में चातुर्मास के दौरान नियमीत रूप से प्रातः कालीन सत्संग में गुरुवाणी का पाठ एवं रात्रि कालीन सत्संग में सर्वांगसार ग्रन्थ के प्रसंग की ज्ञान गंगा प्रवाहित हो रही है। इसी कड़ी में आज ठाकुरजी को 56 भोग का भोग लगाया गया ।