अमरोहा: मेरठ के बिल्डर से मांगी गई दस लाख की रंगदारी, कारोबारी पर अमरोहा देहात थाने में मुकदमा दर्ज
Amroha, Amroha | May 8, 2025 मेरठ सिटी की शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी बृजेश चौधरी बिल्डर हैं। वह जोया मार्ग पर एक कॉलोनी का निर्माण करा रहे हैं। उनका आरोप है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंडी चौब निवासी संजीव माहेश्वरी कॉलोनी निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। उनके द्वारा बेवजह दस लाख रुपये की मांग की जा रही है।नक्शे से जुड़ा एक विवाद एडीएम न्यायिक की कोर्ट में विचाराधीन है।