चूरू: जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट में सभी नगर निकाय अधिकारियों की बैठक ली, स्वच्छता सर्वेक्षण गतिविधियों की रिपोर्ट ली
Churu, Churu | Nov 9, 2024 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के वीसी सभागार में जिले के समस्त नगरनिकाय अधिकारियों से स्वच्छता सर्वेक्षण गतिविधियों को लेकर बैठक में फीडबैक लिया और जरूरी निर्देश दिए। जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि नगरनिकाय अधिकारी टीम के बेहतरीन प्रबंधन के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण कार्य करें।