सारणी। वार्ड क्रमांक 5 सुनील गावस्कर वार्ड में शुक्रवार को माता लक्ष्मी जी के विसर्जन का जुलूस बड़े ही शालीन और भक्तिभावपूर्ण माहौल में निकाला गया। वार्डवासियों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ माता लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया। जुलूस में महिलाएं और पुरुष गाजे-बाजे की धुन पर जमकर थिरके, वहीं बच्चे भी उत्साह के साथ शामिल हुए।