मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार पांच लोगों को स्कॉर्पियो कार ने मारी टक्कर, मां और बेटे की मौत, तीन अन्य घायल
कोतवाली क्षेत्र के नगला कवर के पास भोगांव के नगला नाका निवासी संजीव कुमार अपनी पत्नी पूनम और दो बेटे प्रेम और आर्यन और भतीजे योगेंद्र के साथ नगला पजाबा बर्थडे कार्यक्रम से होकर घर वापस जा रहे थे। तभी स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी। जिससे पूनम और आर्यन की मौत हो गई। वहीं संजीव, प्रेम और योगेंद्र घायल हो गए। तीनों घायलों का सैफई और आगरा में उपचार जारी है।