नैनीताल वन प्रभाग नैनीताल व ओरियनटल ट्रेल के सहयोग से तृतीय नैना देवी हिमालयन बर्ड कन्जरवेशन रिजर्व नैनीताल में बर्ड एवं जैव विविधता सर्वे किया गया। जिसमें नौ राज्यों से पहुंचे 34 बर्ड वॉचरों ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को बर्ड वॉचरों की ओर से हिमालयन बॉटनिकल गार्डन, नारायण नगर, किलबरी, विनायक, कुंजाखरक, महेशखान, मुक्तेश्वर और चॉफी का सर्वे किया।