शीतला सप्तमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महिलाओं ने किया माता का पूजन गरोठ नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माताओं और बहनों ने परंपरा अनुसार एक दिन पहले ठंडा और बासी भोजन तैयार कर शीतला माता का विधि-विधान से पूजन किया।