वारिसनगर: नववर्ष पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़
वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मणिपुर भगवती स्थान मंदिर में नव वर्ष के उपरांत श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट रही। मंदिर में बुधवार को सुबह 6 बजे से शाम 5 तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा, इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी गई, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट रही।