गुरुवार को खुरई में शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती कुर्मी समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई, दोपहर लगभग 1.00 बजे नेहरू स्टेडियम से विशाल वाहन रैली निकाली गई, रैली में सैकड़ों बाइकों पर सवार केसरिया पगड़ी बांधकर केसरिया ध्वजा हाथ में लेकर चल रहे थे, रैली में शामिल लोग शिवाजी महाराज के जय कारे लगा रहे थे, नगर पालिका के पास शिवाजी चौराहे पर किया गया आयोजन।