फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला जहानपुर स्थित मां काली जी मंदिर के निकट तालाब के सूखे खरपतवार में गुरुवार को दिन में करीब 3:30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेज हो गई। जिसके चलते हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ लग गई। बताते चले की जिस तालाब के सूखे खरपतवार में आग लगी हुई थी। उसके चारों मकान बने हुए है। दुर्घटना बड़ी भी हो सकती थी।