मधेपुर थाने के फटकी गांव निवासी 31 वर्षीय साह हुसैन तथा 22 वर्षीय शहबान रजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तारी एसआई सह केस अनुसंधानक अमित कुमार चौरसिया ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। यह जानकारी मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने दी है।