मेहदावल तहसील क्षेत्र के दुर्गजोत के पास बुधवार दोपहर 3:00 बजे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को ठोकर मार दी है। वहीं गिरकर घायल हो गया, स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदावल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।