मेहदावल: कटार मिश्र गांव की दलित बस्ती में नाली निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
धनघटा थाना क्षेत्र के कटार मिश्र गांव में दलित बस्ती में दर्जनों से अधिक घरों का जल निकासी न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे सोमवार दोपहर 2:00 बजे नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि जल निकासी को लेकर हम लोगों को काफी समस्या झेलना पड़ता है।