उन्नाव: पति की हत्या के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया, अचलगंज थाना क्षेत्र का मामला
Unnao, Unnao | Jul 9, 2025 सोमवार सुबह करीब 07 बजे थाना अचलगंज पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कंचनखेड़ा गन्दा नाला पुलिया पर काफी खून पड़ा हुआ है उक्त सूचना पर थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम कंचनखेड़ा गन्दा नाला पुलिया पर पहुँच कर खोजबीन की गई तो नाले में एक अज्ञात शव बरामद हुआ। जिसके सन्दर्भ में मामला पंजीकृत किया गया था। मामले का अचलगंज थाना पुलिस ने खुलासा किया ।