घोसी: शर्मा गांव के पास फल्गु नदी पुल पर सड़क हादसा, बाइक से गिरकर दो युवक घायल, डायल 112 की पुलिस ने पीएचसी पहुंचाया
शर्मा गांव के समीप फल्गु नदी पुल पर सड़क दुर्घटना में बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी दोनों युवक को डायल 112 की पुलिस के द्वारा तत्काल पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतू सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया।