गुण्डरदेही: कुरदी में छ. ग. पारंपरिक पर्व होली अक्ति गौरी गौरा के थीम पर बनाया गया है आदर्श मतदान केंद्र1149 मतदाता करेंगेयहां मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 को अब मात्र एक दिन शेष बचे हैं। शासन द्वारा सभी मतदान केंद्र में तैयारी पूरी कर लिया गया है वहीं ग्राम कुरदी में बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र जो की आकर्षण का केंद्र बना हुआ है यहां छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व होली अक्ति हरेली पोला कृष्ण जन्माष्टमी चैत्र नवरात्रि गौरी गौरा जैसे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहारों से मतदान केंद्र को सजाया गया है।