रनियां: रनिया बाजार टांड़ के समीप ऑटो पलटने से छात्र व चालक घायल
Rania, Khunti | Apr 3, 2024 रनिया थाना क्षेत्र के मार्चा रनिया मुख्य पथ पर रनिया बाजार टॉड के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से ए एस के इंग्लिश मीडियम के सातवीं वर्ग के बच्चे प्रभु सहाय डोडराय 14 वर्ष पिता अब्राहम डोडराय बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं चालक पवन सिंह भी घायल हो गए। जिसको ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार किया ।