राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सहारनपुर के प्रसिद्ध काष्ठ शिल्पकार मोहम्मद दिलशाद को ‘शिल्प गुरु पुरस्कार–2024’ से सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहम्मद दिलशाद को इस सम्मान के लिए बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।