विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ थाना परिसर से धूमधाम से निकलेगी शिव बारात, तैयारी बैठक में बनी रणनीति
विष्णुगढ़ थाना परिसर से धूमधाम से निकलेगी शिव बारात, तैयारी बैठक में बनी रणनीति। विष्णुगढ़ थाना परिसर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई और कमेटी गठित की गई। थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सपन कुमार महथा की अध्यक्षता और विपिन कुमार सिन्हा के संचालन में हुई इस बैठक में पूजा के भव्य आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।