मंदसौर: दशपुर कुंज रोड के पास एक्टिवा चला रही महिला ने अधेड़ को टक्कर मारी, कोतवाली थाना पुलिस ने किया केस दर्ज।
मंदसौर एक्टिवा चला रही महिला ने अधेड़ व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे उसे चोट आई। सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार मामला दशपुर कुंज रोड के पास का है। सुनील पिता रामप्रसाद सुमन निवासी गोल्डन सिटी मंदसौर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि एक्टिवा की महिला चालक ने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर फरियादी की बाइक को टक्कर मार दी, इससे उन्हें चोट आई। केस दर्ज किया गया।