बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लौरिया में मिली रफ्तार।वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को सिसवनिया पंचायत के बिसुनपुरवा खेल मैदान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।