देहरादून: राजपुर थाना पुलिस ने काठ बंगला पुल के पास से एक शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया, चोरी का सामान बरामद
देहरादून की राजपुर थाना पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक आरोपी महिला लक्ष्मी देवी पत्नी सुरेंद्र निवासी काठ बंगला, देहरादून उम्र 28 वर्ष है को गिरफ्तार किया है। दिनांक 19/12/24 को वादी अनूप कुमार तिवारी ने अज्ञात चोर के द्वारा थाने में सड़क किनारे रखे स्मार्ट सिटी के कार्यों के लिए रखे लाखों रुपए की तार चोरी किये जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।