थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र के ग्राम दुलमपुरवा में बुधवार शाम करीब 4:00 बजे होली के दौरान विवाद हो गया। रंग खेलने को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज और लाठी-डंडे चलने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।