कटनी जिले के सलीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़ा गांव में सड़क दुर्घटना में घायल हुई एक गाय का इलाज कराकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर दर्द से तड़प रही थी।