बख्तियारपुर: करौता जगदंबा मंदिर के पास फोरलेन पर खड़ी ट्रक में दूसरी ट्रक ने मारी टक्कर, चालक जख्मी; पटना रेफर
बख्तियारपुर पटना फोरलेन पर गुरुवार शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे सालिमपुर थानांतर्गत जगदम्बा स्थान मंदिर के समीप फोरलेन किनारे खड़ी एक ट्रक में पीछे से आई दूसरी ट्रक ने जोरदार टक्टर मार दिया। ट्रक में टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक खुद बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी चालक अथमलगोला के लहरिया टोला निवासी मिथुन कुमार को इलाज हेतु बख्तियारपुर CHC पहुंचाया।