झाझा: झाझा में बने केंद्रीय विद्यालय का PM मोदी ने वीसी के माध्यम से किया उद्घाटन, सांसद चिराग पासवान समारोह में हुए शामिल
Jhajha, Jamui | Feb 20, 2024 मंगलवार को झाझा में ₹19.76 करोड़ की लागत से बने केंद्रीय विद्यालय का PM नरेंद्र मोदी के द्वारा वीसी के माध्यम से किया गया उद्घाटन। उद्घाटन के मौके पर उपस्थित सांसद चिराग पासवान, पूर्व विधायक डाॅ.रविंद्र यादव, डीपीओ सौरव स्वर्ण, केंद्रीय विद्यालय संगठन पटना के उपायुक्त सोमा घोष ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।