धमदाहा: जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धमदाहा नेहरू चौक के समीप स्थित धर्मशाला में समारोहपूर्वक मनाया गया,
जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने से धमदाहा अनुमंडल के लोगों ने खुशी जताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है, इस अवसर पर नाई समाज के द्वारा धमदाहा नेहरू चौक पर स्थित धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित कर कर्पूरी जयंती मनाते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और कहा की नाई समाज इसकी लड़ाई वर्षो से लडने का कार्य कर रहा था।