बख्तियारपुर: पुलिस पर हमला करने के आरोप में सालिमपुर पुलिस द्वारा भेजे गए एक दर्जन अपराधियों को कोर्ट ने घंटे भर में दी जमानत
सालिमपुर थाना की पुलिस गाड़ी पर हमले के मामले में पुलिस द्वारा अपराधी बताकर जेल भेजे गए सभी आरोपियों को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शनिवार को शाम करीब 4 बजे पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार कर बाढ़ जेल भेजा था, कोर्ट ने सुनवाई के बाद घंटे भर के भीतर करीब 6 बजे सभी को एक साथ खड़े खड़े जमानत दे दी। कोर्ट के इस फैसले के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए है