रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम चोरमारी स्थित पुरवा नहर में नहाने के दौरान बह गए दो नाबालिगों के शव मंगलवार को बरामद कर लिए गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार आर्यन मिश्रा (15) पिता संजीव मिश्रा और आयुष विश्वकर्मा (13) पिता सूर्यवली विश्वकर्मा रविवार दोपहर करीब 2 बजे गांव के पास पुरवा नहर में नहाने गए थे