शाहजहांपुर में अंधविश्वास की एक घटना में एक किसान की जान चली गई। खुदागंज क्षेत्र के मीरपुर गांव के 40 वर्षीय अजय कुमार को मंगलवार सुबह खेत में काम करते समय सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक के लिए सुनासिरनाथ ले गए। वहां से कोई फायदा नहीं होने पर उन्हें मार पगार गांव के एक और झाड़फूंक करने