जैतपुर: उपाध्यक्ष की स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, पत्नी घायल
अमलाई थाना क्षेत्र के बटुरा स्थित एनएच-43 पर शुक्रवार को स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार सुंदरदास महरा (55) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी ऊषा बाई महरा गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद चालक को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मामले में शुक्रवार शाम 5 बजे पुलिस ने मर्ग कायम किया है।