बहोरीबंद: ग्राम पटुरिया के समीप पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 18 पाव अवैध शराब ज़ब्त
बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम पटोरी में तालाब के समीप अवैध रूप से शराब बिक रही थी मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सुरेंद्र शर्मा का नेतृत्व में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की इस दौरान चंद्रभान कोल पिता रामलाल कोल उम्र 28 वर्ष की तलाशी ली गई जिसके कब्जे से 18 पाव देसी अवैध शराब पुलिस ने बरामद किया है जिसे गिरफ्तार कर उस पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।